फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Ghat National Highway remained closed overnight due to land slide.

मलबा आने से 19 घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Ghat National Highway remained closed overnight due to land slide.
एनएच में आया मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली बैंड के पास मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे 19 घंटे बंद रहा। इस दौरान दर्जनों वाहन मार्ग में फंसे रहे। सुबह 10 बजे मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। पिथौरागढ़ से घाट तक इस समय ऑलवेदर सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। हाइवे में दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे दिल्ली बैंड में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे वाहनों का संचालन ठप हो गया। एनएच ने मलबा हटाने के लिए पोकलैंड और जेसीबी भेजी, लेकिन पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से मलबा नहीं हटाया जा सका। सड़क बंद होने से पीलीभीत, हल्द्वानी, टनकपुर आदि मंडियों से सब्जी, राशन, गैस सिलिंडर, दूध आदि के वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद लगभग 10 बजे सड़क खोली जा सकी। सड़क बंद होने से रविवार को समाचार पत्र भी 11.30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार को भी मलबा आने से रात भर एनएच में यातायात बाधित रहा था। दस दिन पूर्व भी दिल्ली बैंड और घाट पुल के समीप मलबा आने से पांच दिन तक बाधित रहा था। नेशनल हाइवे में कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। पिछले माह बोल्डर की चपेट में आने से एक कार सवार बुरी तरह से घायल हो गया था। कई स्थानों पर अभी भी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed