फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Forest Fire Forest Department

Pithoragarh News: रोजाना धधक रहे सीमांत के जंगल

Wed, 19 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Forest Fire Forest Department
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस सीजन में आग की 51 घटनाओं में 51.15 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। दूर-दराज के जंगल में वन विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को आग लगने की छह घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


बेड़ीनाग रेंज में दक्षिणी कोटेश्वर कंपार्ट एक और सात में आग लगने से 2.5 हेक्टेयर जंगल जल गया। उत्तरी कोटेश्वर कंपार्ट 11 में 1.5 हेक्टेयर, डीडीहाट के देवचुला कंपार्ट ए और अस्कोट रेंज के भुदेईसार वन पंचायत में एक-एक हेक्टेयर जंगल जला। उधर बंगापानी बाजार के ऊपरी क्षेत्र में स्थित जंगल की आग अब तक नहीं बुझ पाई है। यहां लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


गंगोलीहाट धुरा कंपार्ट एक में 1.5 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। प्रभारी वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझा रहे हैं। उन्होंने लोगों से वन एवं वन्य संपदा को बचाने के लिए जागरूक होने और किसी भी वन्य क्षेत्र में आग लगने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजम वन पंचायत में भी भड़की आग
नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी क्षेत्र के मजिया बीट के तेजम वन पंचायत में बुधवार दिन में आग लग गई जिससे मिश्रित वन का एक हेक्टेयर क्षेत्र जल गया। वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में वन दरोगा रमेश लोधियाल, प्रेम राम, भगत सिंह, खड्ग सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed