फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh covered with white sheet of snow

PHOTOS: बर्फबारी के बाद जन्नत सा नजारा, चारों ओर बर्फ से चांदी की तरह चमक रहा 'मिनी कश्मीर'; देखें तस्वीरें

Tue, 27 Feb 2024 12:20 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:20 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड से बचाव के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Pithoragarh covered with white sheet of snow
पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बादल छाए रहने से पूरे सीमांत जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड से बचाव के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मुनस्यारी घूमने आए पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाते हुए खूब मस्ती की और सेल्फी ली। पर्यटकों ने कहा कि जहां देश के अधिकतर हिस्सों में अब गर्मी पड़ी शुरू हो गई है वहीं यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है। यहां बर्फ से लकदक चोटियां हैं, सर्द हवाएं हैं तो ऐसे में हम पहाड़ों पर घूमने कैसे नहीं आते।
विज्ञापन

 

Pithoragarh covered with white sheet of snow
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के गांवों में पानी जम गया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नदी से पानी लाकर पी रहे हैं। व्यास घाटी में भी सभी गांवों में इस समय बर्फ है। जो परिवार वहां पर रह रहे हैं उन्हें पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pithoragarh covered with white sheet of snow
पिथौरागढ़ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इधर मुनस्यारी के आसपास पिछले सप्ताह लगातार हिमपात होने से सभी चोटियां बर्फ से लकदक हैं। सर्द हवा चलने से दिनभर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण शाम के समय कम ही लोग घरों से निकले, इसके चलते बाजार में भी कम भीड़ रही। मुनस्यारी में अधिकतम 14 जबकि न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन

Pithoragarh covered with white sheet of snow
बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बर्फ में हो रही फिल्म दुर्गम की शूटिंग
धारचूला के दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में पिछले तीन सप्ताह से हिंदी फिल्म दुर्गम की शूटिंग हो रही है। इसके लिए मुंबई से टीम यहां आई है। ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया कि भारी हिमपात होने से सभी प्राकृतिक स्रोतों में पानी जम गया है। सभी के लिए बर्फ पिघलाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed