{"_id":"63dd4fe8f4b05b60f844bdda","slug":"pithoragarh-became-the-champion-of-under-19-state-level-football-competition-pithoragarh-news-hld49018705-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ बना अंडर 19 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ बना अंडर 19 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ की टीम ट्राफी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रही अंडर 19 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन पिथौरागढ़ बन गया है। फाइनल में पिथौरागढ़ ने रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून को सडन डेथ में 6-5 से हराया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल पिथौरागढ़ और स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, विशेष अतिथि पर्वतारोही मनीष कसन्याल, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज राजेंद्र जेठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हॉफ में देहरादून के शिवांचल ने पहला गोल कर बढ़त बनाई। पांचवें मिनट में पिथौरागढ़ के विरेंद्र थापा ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। दूसरे हॉफ में 46 वें मिनट में देहरादून के प्रियांशु ने गोल कर 2-1 से बढ़त दिलाई। 49 वें मिनट में पिथौरागढ़ के रितिक चंद ने गोल कर टीम को फिर से 2-2 की बराबरी दिलाई। मैच 2-2 की बराबरी पर रहा।
पेनाल्टी शूट आउट में स्कोर 4-4 रहा। सडन डेथ में पिथौरागढ़ ने 6-5 से जीत दर्ज की। फाइनल में शानदार खेल के लिए पिथौरागढ़ के खिलाड़ी मोहित चंद को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पिथौरागढ़ के ही जतिन भंडारी को बेस्ट गोलकीपर अवार्ड दिया गया। निर्णायक कैलाश लस्पाल, मनोज सिंह कनवाल, नवीन खत्री रहे। मैच कमिश्नर यतीश ओझा, तकनीकी आफिशियल नरेंद्र खत्री रहे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। विजेता टीम को 15 हजार और उप विजेता को 10 हजार नकद राशि, ट्राफी और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज ने देवसिंह मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों के खेलने के लिए एक सेट शूटिंग बोर्ड जिला फुटबॉल संघ को देने की घोषणा की। प्रकाश भंडारी और एएफसी ने पिथौरागढ़ के खिलाड़ी रितिक चंद को बेहतरीन विजयी गोल करने पर 500-500 रुपये की धनराशि प्रदान की। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज रविंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जगत मेहरा, मनोज पुनेठा, गोपेश पांडेय, किरन महर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम टम्टा, प्रकाश जंग थापा, चंद्र सिंह धामी, विक्रम दिगारी, गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
दो मिनट का रखा मौन
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में शुक्रवार की सुबह दौड़ते समय युवक पारस कसन्याल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद