फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Accident: Car crashes in Bangapani three youths killed one serious

Pithoragarh Accident: बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Sun, 15 Mar 2026 04:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बंगापानी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगापानी (पिथौरागढ़) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Mar 2026 04:22 PM IST
सार

इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Pithoragarh Accident: Car crashes in Bangapani three youths killed one serious
पिथौरागढ़ में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिथौरागढ़ में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को मदकोट के रास्ते इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे(27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ मृत मिले।
विज्ञापन


Uttarakhand: व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों फिर 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से लक्ष्मण सिंह नेगी सेना की एएमसी में कार्यरत था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। 
 

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed