फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh Mai Mahangai

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में फूंका सरकार का पुतला आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pithauragarh Mai Mahangai
पिथौरागढ़ में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे आम आदमी की पहुंच से जरूरी चीजें बाहर होती जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में टनकपुर तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे आम आदमी की पहुंच से रोजमर्रा की चीजें बाहर होती जा रही हैं। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सब्जी व अन्य चीजों के दाम आसमान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम बढ़ने के कारण आम लोग रसोई गैस नहीं भरा पा रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2014 में जब एक रुपये सिलिंडर और डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तो भाजपा नेता खाली, सिलिंडर और सब्जियों को हाथों में लेकर उतरते थे। आज जब इन चीजों के दाम आसमान पर हैं तो भाजपा नेता चुप्पी साधी हुए हैं। कांग्रेस नेता गजेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी ने कहा कि महंगाई के कारण आलू, प्याज, टमाटर गरीबों के बस से बाहर हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु ओझा, रहीम कुरैशी, कैलाश जोशी, कुंडल महर, कमलेश कसन्याल, जावेद खान, शंकर खड़ायत, हीरा बिष्ट, दिनेश बिष्ट, यश लुंठी, हर्षवर्धन वर्मा, बॉब कन्याल, विजय कुमार, कार्तिक खर्कवाल, खीमराज जोशी, मोनू प्रधान, रोहन सौन, जगदीश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed