{"_id":"5964ffb04f1c1b235d8b45b4","slug":"pithauragarh-dharchula-road-closed-for-seven-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-धारचूला सड़क साढ़े सात घंटे बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-धारचूला सड़क साढ़े सात घंटे बंद रही
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/गंगोलीहाट
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट-बेड़ीनाग रोड पर जाड़ापानी में सड़क पर गिरी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच जौलजीबी के पास भारी मलबा आने से साढ़े सात घंटे तक बंद रही। धारचूला-पांगला सड़क गस्कू और घटगाड़ में बंद है, जबकि मलबा गिरने से गंगोलीहाट-बेड़ीनाग सड़क कई घंटों तक बंद रही। वहीं, गंगोलीहाट में पोखरी और चौरपाल को जाने वाली सड़कें मलबा गिरने से बंद हैं।
विज्ञापन
धारचूला-पांगला सड़क मंगलवार को भी नहीं खुली। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पिथौरागढ़-धारचूला सड़क जौलजीबी के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हो गई। सीमा सड़क सड़क संगठन ने विस्फोट के जरिए बोल्डरों को तोड़ा। करीब साढ़े बारह बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। सड़क बंद होने से दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। ककड़सिंह बैंड के पास बंद थल-मुनस्यारी सड़क हल्के वाहनों के लिए खुल गई है।
विज्ञापन
गंगोलीहाट-बेड़ीनाग सड़क सोमवार रात किसी समय बोल्डर गिरने से जाड़ापानी के पास बंद हो गई। मंगलवार को अपरान्ह डेढ़ बजे बोल्डर हटाने के बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ। गंगोलीहाट-पोखरी मार्ग अग्रोन के पास मलबा आने से बंद हैं। गंगोलीहाट-चौरपाल मार्ग धराड़ी से ननोली कैंणा तक जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गई है। सड़कों के बंद होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन