{"_id":"5d9b6f118ebc3e017d3642e3","slug":"pithauraagadh-se-gaajiyaabaad-ka-saphar-ab-ek-ghante-mein-pithoragarh-news-hld359566211","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीसैनी से हिंडन के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होगी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीसैनी से हिंडन के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होगी विमान सेवा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए विमान सेवा 11 अक्तूबर से शुरू होनी है। सोमवार को तीन बजे साइट खुलते ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई और दो घंटे के भीतर हिंडन से पिथौरागढ़ की सभी सीटें फुल हो गईं। फिलहाल नौ सीटर विमान उड़ेगा। हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों में खुशी है।
नैनीसैनी हवाई पट्टी से विगत 13 सितंबर से देहरादून के लिए विमान सेवा संचालित हो रही है। अब हेरिटेज एविएशन को नैनीसैनी से हिंडन के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। हेरिटेज एविएशन से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर को पहली फ्लाइट नैनीसैनी से सुबह 11.30 बजे हिंडन के लिए रवाना होगी।
12.30 बजे फ्लाइट हिंडन पहुंचेगी। हिंडन से दिन में एक बजे फ्लाइट रवाना होकर 2 बजे नैनीसैनी पहुंचेगी। नैनीसैनी से हिंडन का किराया 2270 रुपया निर्धारित किया गया है। समर सीजन की बुकिंग 26 अक्तूबर तक ही है। 26 अक्तूबर के बाद विंटर सीजन की बुकिंग शुरू होगी। देहरादून के लिए दो फ्लाइट नियमित संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
जल्दी उतर सकता है 22 सीटर विमान
नैनीसैनी एयरपोर्ट पर शीघ्र ही 22 सीटर विमान उतर सकता है। इस बड़े विमान का संचालन नैनीसैनी से हिंडन एयरपोर्ट के लिए किया जाएगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली पहुंचने में बस से 18 घंटे लगते हैं। लंबे और थकाऊ सफर को देखते हुए अधिकतर लोग विमान से सफर करने के इच्छुक हैं। फिलहाल नौ सीटर विमान ही संचालित होने जा रहा है। इससे सभी को टिकट मिल पाना संभव नहीं है। 22 सीटर विमान का संचालन होने से अधिक से अधिक लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।