फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pictures

‘शाखें रहेंगी तो फूल पत्ते भी आएंगे, ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आएंगे’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pictures
अपनी बनाई पेंटिंग के साथ आपदा प्रभावित धापा गांव के बच्चे। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ‘शाखाएं रहेंगी तो फूल, पत्तियां भी आएंगी, ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आएंगे’ शायद कुछ ऐसे ही जजबातों के साथ मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांव के बच्चों ने कोरे पन्नों पर चित्रों के माध्यम से उकेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन

जीवन के जिस प्रारंभिक दौर में बच्चे अपनी आंखों से सुनहरे भविष्य के सपने संजोते है, उन्हीं खुली आंखों से मुनस्यारी के धापा गांव के बच्चों ने अपने घर, हरे भरे खेत-खलिहान और खुशहाल गांव को जमींदोज होते हुए देखा है। अपने घरों को छोड़कर जंगलों, टेंटों, स्कूल और पंचायत घरों में रह रहे बच्चों ने कोरे कागजों में जब चित्र उकेरे तो इन बच्चों के मन की बात इन चित्रों में उभरकर आ गई।
विज्ञापन

बच्चों ने सुंदर पेंटिंग बनाकर खूबसूरत घर, साफ पर्यावरण के साथ ही कोराना से बचाव का संदेश भी देने की कोशिश की है। जिस किसी ने भी इन बच्चों के पेंटिंग देखी भावुक हुए बिना नहीं रहा। मुनस्यारी का धापा गांव 18 और 19 जुलाई को आई आपदा में बुरी तरह से तबाह हो गया था। गांव के 52 परिवार इस समय सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या फिर टेंटों में जंगल और खेतों में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed