फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Picnic in Berinag

खूबसूरत झरना स्थल को अराजक तत्वों ने बनाया शराब पीने का अड्डा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Picnic in Berinag
बेड़ीनाग में झरने के पास तालाब में नहाते युवा। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील का बलभद्र ताल इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना है। ऊंचाई से गिरता झरना देखने और ताल में नहाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कुछ अराजक तत्वों ने इस स्थल को शराब पीने का अड्डा बना दिया है। इससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर जाखरावत के पास जगथली में बलभद्र ताल वर्षों से चर्चित है। इस ताल में इन दिनों दूरदराज क्षेत्रों से युवा नहाने पहुंच रहे हैं लेकिन कोरोना के कारण आसपास के ग्रामीण डरे, सहमे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस ताल में प्रतिदिन बेड़ीनाग, डीडीहाट, कांडा, पांखू, बागेश्वर, मुवानी सहित अन्य क्षेत्रों से यहां पर पहुंच रहे है। ताल में एक साथ नहाते समय सुरक्षित दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे कोरोना फैलने का भी डर है। ग्राम प्रधान जितेंद्र, पूर्व प्रधान भूपाल सिंह, मोहन सिंह, विक्रम सिंह ने प्रशासन से कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए यहां लापरवाही बरतने और कूड़ा फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम बीएस फोनिया ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और बिना प्रशासन को सूचना दिए बिना यहां पर आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वहां अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed