{"_id":"5d9a1c388ebc3e93b9523730","slug":"phir-milana-ham-donon-ka-priye-kathin-dikhalaata-hai-pithoragarh-news-hld3594563177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिलना हम दोनों का, प्रिये कठिन दिखलाता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिलना हम दोनों का, प्रिये कठिन दिखलाता है...
विज्ञापन
गंगोलीहाट की रामलीला में कैकई और मंथरा संवाद का दृश्य। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय सदर की रामलीला में बाली वध तो टकाना की रामलीला में राम-सुग्रीव मिलन तक की लीला हुई। गंगोलीहाट और थल में परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक की लीला हुई। जिला मुख्यालय की दोनों रामलीला में हजारों की संख्या में दर्शक लीला देखने पहुंच रहे हैं।
जिला मुख्यालय के सदर की रामलीला में सीता हरण के बाद राम-लक्ष्मण में संवाद होता है। भगवान राम आप ही आप गाते हैं ‘फिर मिलना हम दोनों का, प्रिये कठिन दिखलाता है’। ‘अच्छा नहीं किया ये तुमने, जो प्यारी मुझे त्याग दिया, पर इसमें क्या दोष किसी का, प्यारी जब मेरा ही मन’। सीता की खोज करते-करते राम और लक्ष्मण सबरी के आश्रम पहुंचते हैं। सबरी ऋष्यमूक पर्वत जाकर सुग्रीव से मित्रता करने की सलाह देती हैं। राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध से बानरी सेना को लंका रवाना करने तक की लीला हुई। टकाना की रामलीला में सूर्पणखा-रावण संवाद, सीता हरण, राम-सबरी मिलन, हनुमान-राम मिलन, राम-सुग्रीव मिलन तक की लीला हुई।
गंगोलीहाट की रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम-सीता विवाह, कैकई-मंथरा संवाद तक की लीला हुई। दशाईथल में वनवास की लीला हुई। थल में सीता स्वयंवर, परशुराम, लक्ष्मण संवाद, परशुराम का हिमालय को जाने तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मोनिल शर्मा, सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक संजय राणा, विशिष्ट अतिथि रामलीला कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी दत्त पाठक, भुनेश्वरी पाण्डेय, गिरजा शंकर जोशी, मनोज कुमार, प्रकाश मेहरा थे।

थल की रामलीला में धनुष यज्ञ के दौरान गायन करता राजा वाणासुर। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ के टकाना की रामलीला में राम-हनुमान संवाद का दृश्य। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन