फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   petrol pamp ka ek nojal seel

मिलावटी डीजल बेचने पर पेट्रोल पंप का एक नोजल सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
petrol pamp ka ek nojal seel
धारचूला में सील किया गया डीजल नोजल। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
मिलावटी डीजल बेचने के आरोपों के बाद हरकत में आए प्रशासन ने धारचूला के पेट्रोल पंप का एक नोजल सील कर दिया है।
विज्ञापन

धारचूला के वाहन स्वामियों ने रविवार को पेट्रोल पंप से मिलावटी डीजल बेचने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा था। टैक्सी मालिकों और चालकों का कहना था कि मिलावटी डीजल के कारण 11 से अधिक वाहन खराब हो गए हैं। टैक्सियां चलते-चलते वाहन रुक जा रही हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने तहसीलदार और पूर्ति विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को राजस्व निरीक्षक हुकुम सिंह धामी और खाद्य निरीक्षक कृष्ण सिंह कुंवर ने मौके पर पहुंचकर पंप से डीजल के सैंपल लिए। इसके बाद मिलावट होने की आशंका को देखते हुए डीजल टैंक और नोजल को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने इस मामले की सूचना जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को भेज दी है। वाहनों में आ रही खराबी से सीमांत के टैक्सी चालकों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के संचालक हरीश गुंज्याल का कहना है कि वाहनों में खराबी आने से टैक्सी चालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पंप स्वामी से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर पेट्रोल पंप के मैनेजर गोविंद सिंह ने डीजल में किसी तरह की मिलावट से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन जांच के बाद ही ईंधन बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed