{"_id":"60ce304f8ebc3e5434509cab","slug":"petrol-is-available-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld428315093","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों बाद पिथौरागढ़ पहुंचा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों बाद पिथौरागढ़ पहुंचा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क के शुक्रवार देर शाम कुछ देर के लिए खुलने के बाद ईंधन और रसोई गैस सिलिंडर लेकर पिथौरागढ़ आ रहीं गाड़ियां नगर मुख्यालय पहुंच गई हैं। ईंधन और रसोई गैस सिलिंडरों के वाहन पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
ऑलवेदर सड़क के बंद होने से सीमांत जिले के पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल खत्म हो गया था। इससे लोगों को पेट्रोल और डीजल भराने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोग डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के लिए परेशान हो रहे थे।
शुक्रवार की देर शाम खुलने के बाद पिथौरागढ़ नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों को ईंधन लेकर आ रही गाड़ियां पेट्रोल पंपों में पहुंच गई हैं। रसोई गैस सिलिंडर लेकर आ रहे आधा दर्जन से अधिक वाहन भी जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार से रसोई गैस के वाहन फंसने से जिले में रसोई गैस का बैकलॉग दो हजार पहुंच गया था। पेट्रोल पंप भी खाली हो गए थे। पेट्रोल पंप स्वामियों का कहना है कि अभी पेट्रोल पंपों में सोमवार तक का पर्याप्त स्टाक पहुंच गया है।
गैस प्रबंधक उषा राणा का कहना है कि रसोई गैस के वाहन पहुंचने के बाद ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रसोई गैस के वाहन भेजे जा रहे हैं। गाड़ियों के पहुंचने के बाद रसोई गैस संकट दूर हो गया है। हालांकि बारहमासी सड़क के कई स्थानों पर बंद होने से एक बार फिर संकट गहराने के आसार पैदा हो गए हैं।