फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Petrol

पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में फूंका पुतला

Fri, 18 Sep 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमत पांच रुपये से ज्यादा बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश सरकार खनन माफियाओं का जुर्माना तो माफ कर रही है, लेकिन जनता पर बोझ लादती जा रही है। भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए कीमतों को कम कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार को यह रास नहीं आ रहा है और वह कीमतों को बढ़ाने के लिए कोई न कोई नया तरीका निकाल रही है। कहा गया कि प्रदेश सरकार को तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी होंगी। यदि सरकार कीमतें वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक सारे काम जनता के खिलाफ ही किए हैं। वह जनता को असुविधा में डालने के लिए कोई भी मौका नहीं चूक रही है। केंद्र सरकार लगातार जनता के हितों के लिए कदम उठा रही है लेकिन प्रदेश सरकार उसे विफल करने में लगी है। पुतला दहन के समय भाजयुमो जिला महामंत्री ललित जोशी, सुजीत धामी, अभिषेक मिश्रा, कमलेश वल्दिया, मनोज कन्याल, सचिन बिष्ट, भूपेश ज्याला, जगदीश सामंत, निशांत वर्मा, गोपू अधिकारी, भूपेंद्र सिंह, सोनू चंद समेत तमाम लोग थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed