फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performed on the demand for opening Jawaldhuanga road

जौलढूंगा सड़क खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Performed on the demand for opening Jawaldhuanga road
मदकोट में सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : AMAR UJALA
 मदकोट-जौलढूंगा सड़क को यातायात के लिए न खोलने से लोगों में गुस्सा भड़क उठा है। बुधवार को मदकोट में एकत्र लोगों ने सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने तीन महीने बाद भी सड़क को खोलने के लिए कोई प्रयास न करने को लेकर नारेबाजी की। कहा कि सड़क बंद होने से गोरीपार क्षेत्र के बसंतकोट, जौलढूंगा, उच्छैती, फापा, धूरातोली, बादनी, ढीलम, कुलथम आदि गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में चलाए आंदोलन के बाद प्रशासन ने सड़क खोलने के साथ ही सड़क में गुणवत्ता के साथ काम कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मोटर मार्ग नहीं खोलने और गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर मदकोट में चक्का जाम करने के साथ ही धरना देने की चेतावनी दी। वहां कुंवर सिंह, प्रधान दीवान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह, गणेश पाना, भगवान पाना, मनोज कोरंगा, कैलाश पंवार, महेश, डिगर जेठा, राजू कोश्यारी, कृष्णा, कुंदन, सुरेंद्र पाना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed