फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performed by the elderly

बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन, अंकुश लगाने की मांग

Mon, 20 Apr 2015 06:27 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Performed by the elderly
नगर में बाइकर्स की अराजकता के खिलाफ अब वरिष्ठ नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। इसकी वजह यह है कि अक्सर बाइकर्स की चपेट में बुजुर्ग लोग ही आ रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बुजुर्गों ने प्रदर्शन किया और बाइकर्स की तेज गति पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले पहुंचे बुजुर्गों ने प्रदर्शन भी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बीडी नियोलिया, सचिव डीएन भट्ट आदि ने कहा कि नगर में बाइकर्स के कारण अराजकता का माहौल पैदा होता जा रहा है। रोज किसी न किसी को यह बाइकर्स टक्कर मार देते हैं। बाइकर्स यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ज्यादातर बाइकर्स हेलमेट नहीं पहनते। एक बाइक में तीन तीन लोग सवार रहते हैं। नाबालिगों को बाइक चलाने से रोकने को कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

बुजुर्गों का कहना है कि विभिन्न कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिक के लिए बोर्ड तो लगे हैं लेकिन उन काउंटरों में कर्मचारी नहीं बैठते। रसोईगैस की बुकिंग के लिए बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। गैस एजेंसी ने बुजुर्गों के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं की है। राज्य परिवहन निगम की बसों में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा का ऐलान तो हुआ है लेकिन इस जिले में रोडवेज की बसों की हालत इतनी खराब है कि उनमें सफर कर पाना संभव नहीं रहता। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना इस जिले में कैसे लागू होगी इसके कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। आधार कार्ड बनाने के कैंपों में वरिष्ठ नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनको घंटों इंतजारी के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। प्रदर्शन में सुभाष जोशी, रामदत्त भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed