फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance junkies bother people

नशेड़ियों से परेशान लोगों का प्रदर्शन

Thu, 01 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Performance junkies bother people
अराजक तत्वों से निजात दिलाने की मांग पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर के कृष्णापुरी और सिनेमा लाइन मोहल्ले में नशेड़ियों और उचक्कों से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से महिलाएं और छात्राएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। पहले भी यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि अराजक तत्वों पर जल्दी अंकुश नहीं लगाया गया तो लोग बेमियादी आंदोलन छेड़ देंगे। बता दें कि छह माह पहले विधायक मयूख महर ने नगर में हो रही अवैध शराब की बिक्री और नशाखोरी को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नगर के कुछ खास इलाके ऐसे हैं, जहां पुलिस कभी नहीं जाती। वहां पर लोगों को अवैध धंधों की छूट दे रखी है, यदि इन इलाकों में पुलिस की गश्त होती तो असामाजिक तत्वों पर अंकुश लग जाता। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि कृष्णापुरी और सिनेमा लाइन में अराजक तत्वों को राज हो गया है। इन इलाकों में खुलेआम शराब पीना, बेचना, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान होता है। प्रदर्शन में नवीन चंद्र जोशी, सुनीता जोशी, राहुल पाठक, संजय आर्या, दीपक आर्या, कमला आर्या आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed