{"_id":"67095a5984d7e463b20f4977","slug":"people-won-championship-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-118961-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेलों में गंगोलीहाट के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेलों में गंगोलीहाट के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
Fri, 11 Oct 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गंगोलीहाट के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवर आल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। खेल समन्वयक भूपेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगियों के दल में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष खीम सिंह भंडारी, कमलेंद्र बोहरा, मोहन चंद्र उप्रेती, आलम सिंह, गंगा प्रसाद उप्रेती, भुवन जोशी, हेमा बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन