फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People will get the ownership Bedhinag

बेड़ीनाग के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

Wed, 12 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी Updated Wed, 12 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
People will get the ownership Bedhinag
पांखू में विकास योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेड़ीनाग चाय बागान की जमीन पर मालिकाना हक का मामला जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया। कई सड़कों के निर्माण के साथ ही रोडवेज बसों के संचालन की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने नाचनी के एक दिनी महोत्सव में शिरकत की। महोत्सव संचालन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही पांखू में 75 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


पांखू में जनता से मुखातिब मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी राज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में मजबूती से कदम उठा रही है। पहाड़ की परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ से कैसे पलायन रुके इसके लिए चरणबद्ध तरीके से योजना तैयार की गई है। उत्तराखंड विभिन्न तरह की पेंशन देने वाले राज्यों में सबसे आगे है। मुख्यमंत्री ने इलाके के विकास के लिए घोषणा करते हुए कहा कि कार्कीनगर इंटर कॉलेज प्रांतीयकरण जल्द कर दिया जाएगा। कोटगाड़ी मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मंदिर जाने वाली सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बेड़ीनाग के चाय बागान की जमीन पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संबंध में गहनता से विचार चल रहा है। नियमों का अध्ययन किया जा रहा है। बेड़ीनाग के लोगों की यह समस्या दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बेड़ीनाग नगर पंचायत को धन अवमुक्त करने की बात कही। कहा बजट के अभाव में नगर पंचायत के काम नहीं रुकेंगे। मुख्यमंत्री ने बांसबगड़ से टनकपुर, धरमघर से पाखूं वाया थल रोडवेज की बस चलाने की घोषणा की। कहा थल से भट्टीगांव तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सभा में विधायक नारायण राम, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दर्जा मंत्री रमेश कापड़ी, रेवती जोशी, दुग्धसंघ अध्यक्ष विनोद कार्की ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नाचनी में महोत्सव के आयोजन के लिए लोगों को बधाई दी। कहा कि सरकार पहाड़ की रीति-रिवाजों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने भाजपा पर बौखलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजकल सुबह-सुबह भाजपाई भगवान का नाम नहीं लेते, बल्कि हरीश रावत का भजन करते हैं। उन्होंने कहा यहां की जनता का उन्हें वर्ष 1980 से साथ मिलता रहा है। पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता का साथ एक बार फिर उनको मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा सैंणराथी में खेल मैदान बनाया जाएगा। हुपली प्राथमिक स्कूल को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। नाचनी में बरसाती पानी के निकास के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। क्वीटी-सैमली सड़क का निर्माण शुरू करने के निर्देश सीएम ने दिए। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि अगले साल से नाचनी महोत्सव को तीन दिन का किया जाएगा। बांसबगड़ और तेजम में जल्द महोत्सव होगा। बागेश्वर के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, ब्लॉक प्रमुख मुनस्यारी नरेंद्र रावत, धारचूला के ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, पीसीसी मेंबर मनोज ओझा, ग्राम प्रधान दमयंती धर्मशक्तू, आयोजक हरीश बथियाल ने आभार जताया। संचालन जिला ऊर्जा समिति के सलाहकार कुंदन बथियाल ने किया।

मुख्यमंत्री ने किए न्याय की देवी के दर्शन
थल। पाखूं में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्याय की कोकिला (कोटगाड़ी) के दर्शन किए। मंदिर में पूजा, अर्चना की। मंदिर के पुजारियों, महात्माओं से मुलाकात की। 

समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
नाचनी। तल्लाजोहार महिला स्वायत्त समूह की 960 महिला सदस्यों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी गई। पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप सभी महिलाओं को 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। 

पहले पांखू में नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर
थल/नाचनी। मुख्यमंत्री हरीश रावत को पहले पांखू में सभा करनी थी। 1.20 बजे पाखूं स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर को उतारने की कोशिश कामयाब नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पहले नाचनी जाने का निर्णय लिया। नाचनी में डेढ़ बजे से ढाई बजे तक मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। करीब 3 बजे पांखू के गेठीगाड़ा (कोटगाड़ी) मैदान में हेलीकॉप्टर उतरा।


थल के लोगों ने उठाई ब्लॉक की मांग
थल। थल के लोगों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर थल को विकासखंड का दर्जा देने मांग उठाई। समाजसेवी दान सिंह बिष्ट, राम सिंह जंगपांगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले लोगों ने थल को विकासखंड का दर्जा देने के साथ ही तहसील भवन बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed