फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People. three. villages. strike. Temple. Committee.

Pithoragarh News: चंडिकाघाट मंदिर कमेटी के लिए तीन गांव के लोग धरने पर बैठे

Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
People. three. villages. strike. Temple. Committee.
पिथौरागढ़। चंडिकाघाट मंदिर में एक व्यक्ति पर अवैध रूप से अध्यक्ष बनने का आरोप लगाते हुए तीन गांवों के लोगों ने धरना दिया। इस मामले को सुलझाने के लिए पहुंचे तहसीलदार राम प्रसाद को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। उन्होंने जल्द मंदिर कमेटी का गठन करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुसैल, तुलानी और मोडी के ग्रामीणों ने चंडिकाघाट मंदिर परिसर में धरना दिया। कहा कि परंपरा के अनुसार तीनों गांवों के लोग बारी-बारी से मंदिर के पुजारी का दायित्व निभाते रहे हैं। संबंधित व्यक्ति ने इस परंपरा को दरकिनार कर खुद को अध्यक्ष बताते हुए मनमानी शुरू कर दी है। उन्होंने उस पर श्रद्धालुओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसीलदार राम प्रसाद ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। कहा कि मंदिर कमेटी का गठन करना और परंपरा का निर्वहन करना ग्रामीणों का आपसी मामला है। मामले से उच्चाधिकारियों अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरिता, द्रोपदी, जानकी देवी, मंगला देवी, निर्मला देवी, जमन सिंह, शिव सिंह, आन सिंह, नवीन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed