फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People stranded in forests will be evacuated from heli today when the weather is clear

मौसम साफ होने पर आज हेली से निकाले जाएंगे जंगलों में फंसे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
People stranded in forests will be evacuated from heli today when the weather is clear
पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर डीडीहाट के मिर्थी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत में आयी भीषण आपदा के बाद राहत एवं बचाव के लिए एक हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। मौसम साफ होने पर शनिवार सुबह से बंगापानी तहसील के जारा जिबली, लुम्ती और मोरी सहित अन्य गांवों में जंगलों में फंसे लोगों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के टांगा से लेकर बरम के मेतली तक के इलाके में आपदा ने जमकर कहर बरपाया है। चामी में पुल बहने से लोग नहीं आ पा रहे हैं। सेना के कुमाऊं स्काउट के जवानों ने लुम्ती सहित आसपास के गांवों के लगभग तीन सौ लोगों को तार और लकड़ी के कच्चे पुल के सहारे निकाल लिया है। लेकिन ज्यादातर ग्रामीण पहाड़ी के लगातार दरकने से नीचे की ओर नहीं आ पा रहे हैं। यह लोग गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित जंगलों और खेतों में टैंट लगाकर मदद की उम्मीद में बैठे हैं। लुम्ती, मोरी, मेतली, जारा जिबली सहित अन्य गांवों के लोग खतरे में हैं। शुक्रवार को दिन में देहरादून से एक हेलीकॉप्टर मिर्थी हेलीपैड में उतरा। मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण हेली से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। शनिवार को मौसम साफ होने पर गांवों में फंसे लोगों को निकालने और उन तक राशन सहित अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का काम शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुुमार जोगदंडे के निर्देश पर राजस्व टीम भी गांवों में फंसे लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेना के 42, एसडीआरएफ के 24, आईटीबीपी के 7,पुलिस के 7, पीआरडी के 10, एक होमगार्ड और 14 राजस्व पुलिस सहित कुल 114 जवानों ने रेस्क्यू कार्य किया। राइंका बरम में 83 व्यक्तियों को राहत शिविर में रखा गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरा में बनाए गए शिविर में 189 प्रभावित लोगों को रखा गया है। शुक्रवार को ग्राम तल्ला लुमती के ग्राम प्रधान को 2 टेंट, ग्राम मेतली के ग्राम दोगड़ में 1 बड़ा टेंट उपलब्ध कराया गया। शुक्रवार को चामी के दुगड़ीगाड़ में बीआरओ ने लकड़ी का पुल बनाया। इस पुल से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed