{"_id":"c111e9c68cd32f9c0d6e4145291b5a95","slug":"people-on-the-street-had-debris-removed-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने सड़क पर पड़ा मलबा खुद हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने सड़क पर पड़ा मलबा खुद हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक महीने से धूल और मलबे से परेशान घंटाकरण के व्यापारियों और नागरिकों ने शुक्रवार को खुद ही मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया। आंवलाघाट पेयजल योजना की लाइन बिछाने के कारण एक माह पहले नगर के कई हिस्सों में सड़क की खुदाई की गई है। सड़क की खुदाई से जगह जगह धूल के गुबार उठ रहे हैं। लोनिवि अभी सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव ही बनाने में लगा है। लोगों को महसूस हो रहा है कि अभी सड़क की मरम्मत का काम लंबा खिंच सकता है। ऐसे में सरकारी विभागों के भरोसे रहने के बजाए लोगों ने खुद ही सड़क से मलबा हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
घंटाकरण के व्यवसायी ललित बसेड़ा और कुंडल भंडारी की पहल पर आज करीब एक घंटे तक अभियान चलाया गया। दुकानों और आवासीय भवनों के आगे पड़े मलबे, मिट्टी को हटा दिया गया है। धूल को साफ कर उसमें पानी का छिड़काव किया गया। व्यापारियों का कहना है कि विकास के कामों में हमेशा सहयोग किया जाएगा लेकिन इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि लोगों को इसके कारण ज्यादा समय तक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही जल निगम ने पाइप लाइन बिछाई थी, उसी के साथ मलबा हटाने और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर देना चाहिए था। धूल से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। घरों और दुकानों में रखा सामान का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन