फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Jhulaghat protested to demand teachers

शिक्षकों की मांग को लेकर झूलाघाट के लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
People of Jhulaghat protested to demand teachers
शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन करते झूलाघाट के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने युवा शक्ति समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

युवा शक्ति समिति की अध्यक्ष अंजलि कुमारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। कहा है कि शिक्षकों की कमी से विद्यालय का पढ़ाई प्रभावित हो गया है। विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कहा है कि विद्यालय में छात्र संख्या 191 है। इसके अनुरूप शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए। प्रदर्शन में पीटीए अध्यक्ष पुष्कर गोबाड़ी, सुरेश आर्या, संजय पंगरिया, दिनेश भट्ट, डब्बू गढ़कोटी, प्रेरिता गुंज्याल, दीपक राम, किशोर राम, सुनील, चेतना, मुकेश, आशीष, राकेश, महेंद्र रावत, सोनल, कोमल राम, जावेद अहमद, सपरेश चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्राध्यापकों की कमी से छात्र-छात्राओं में आक्रोश
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। कई बार मांग करने के बाद भी रिक्त पदों को भरा नहीं गया है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.प्रवीण जोशी को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान के प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे नए सत्र में पढ़ाई प्रभावित होगी। कहा कि प्राध्यापकों की कमी के कारण सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। प्राध्यापकों के पद रिक्त होनो से हर साल अधिकांश छात्र-छात्राएं दूसरे महाविद्यालयों में जाकर पढ़ने को मजबूर हैं। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रिक्त प्राध्यापकों के पदों में नियुक्ति नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। भुवन चंद्र जोशी, अजय अवस्थी, हेमंत मेहता, नीरज मेहता, हिमांशु रावल, ज्योति जिमिवाल, शोभा अंकिता, चेतना तनुजा आदि छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed