फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People gathered to watch India Pakistan match

Pithoragarh News: भारत पाक मैच देखने के लिए उमड़े लोग

Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
People gathered to watch India Pakistan match
पिथौरागढ़। नगर में क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत पाकिस्तान के बीच लीग मैच देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही। दो बजे से शुरू हुए मैच को देखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भारी भीड़ रही। टकाना, लिंक रोड, केएमओयू स्टेशन, पुराना बाजार, नया बाजार, सिमलगैर आदि बाजार में लोग टीवी पर नजरें जमाए रहे। भारत की गेंदबाजी के दौरान हर गेंद पर लोग हल्ला करते दिखे। 191 पर पाक की टीम के आउट होने पर लोगों ने खूब जश्न मनाया। संवाद
विज्ञापन

.....................
कर्णकरायत अस्पताल में रोपे गए 350 औषधीय पौधे

चंपावत। कर्णकरायत के आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में लेमन ग्रास, तिमूर, रीठा, तेजपात, बिजौरा नींबू, कचनार आदि के 350 से अधिक औषधीय पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि औषधीय पौधों के जरिए रोजगार की नई संभावना मिलेगी।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसांई ने बताया कि आयुषमान भारत योजना के अंतर्गत सभी आयुष केंद्रों में मात्र एक रुपये के पर्चे से पंचककर्म, योग प्रशिक्षण से लेकर निशुल्क जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले में 11 आयुष केंद्रों में ये सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राम प्रधान आरती देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अजय रस्तोगी, कर्णकरायत के डॉ. रवीश पचौली, योग अनुदेशक सुशील कलोनी, विजय देउपा सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed