{"_id":"59625f094f1c1b46198b4683","slug":"people-from-pattarakot-gailla-are-busy-creating-a-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरकोट गैला के लोग पैदल पुल बनाने में जुटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरकोट गैला के लोग पैदल पुल बनाने में जुटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
किटियागाड़ में अस्थायी पुल का निर्माण करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थरकोट गैला गांव के लोगों ने किटियागाड़ में खुद ही पैदल पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। पत्थरकोट गैला के अलावा तोमिक गांव के लोगों को मदकोट बाजार आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया। क्षेत्र के लोग लंबे समय से किटियागाड़ में पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। जब सरकार से मदद की उम्मीद टूट गई तो लोग खुद ही पुल बनाने में जुट गए। इसी नाले को पार कर स्कूली बच्चों को भी आना पड़ता है।
विज्ञापन
डोलमा बैंड से पत्थरकोट के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना में सड़क का कटान हो रहा था। इसका काम लंबे समय से रुका है। यह सड़क कब बनेगी, कहा नहीं जा सकता, लेकिन सड़क कटान के दौरान निकले मलबे से पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया है। लोगों के पास आवाजाही के लिए एक ही विकल्प है कि वह पहले किटियागाड़ नाला पार करें। किटियागाड़ का पानी इस समय बढ़ जाता है। तेज प्रवाह वाले इस नाले में भारी खतरा रहता है। रविवार को गांव के विक्रम दानू और उपप्रधान नंदन सिंह दानू के नेतृत्व में गांववाले पुल निर्माण में जुट गए। नाले में लकड़ी का 20 फुट लंबा अस्थायी पुल बनेगा।
विज्ञापन
कम से कम बारिश के सीजन में लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। श्रमदान में भगवान सिंह, शेर सिंह सोरागी, राम सिंह दानू, मनोज सोरागी, धन सिंह दानू, विजेंद्र मेहता, प्रेम सिंह दानू आदि मौजूद रहे। पुल का निर्माण सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद पुल से आवाजाही होने लगेगी।
विज्ञापन