{"_id":"68277b92051889b3cd060134","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127890-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी और थल में बिजली गुल रहने से 25 हजार लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी और थल में बिजली गुल रहने से 25 हजार लोग हुए परेशान
Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी/थल। मौसम की बेरुखी बंगापानी और थल के लोगों पर भारी पड़ी। अंधड़ से लाइन पर पेड़ गिरने से यहां बिजली गुल रही। इससे 25 हजार की आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
मजबूर होकर लोगों ने मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन किया। लॉपिंग, चौपिंग के बाद भी आए दिन लाइन पर पेड़ और टहनियां गिरने से लोगों ने यूपीसीएल पर सवाल उठाए हैं।
तोली और खरपैरा के बीच बीते बृहस्पतिवार को अंधड़ से बिजली से लाइन पर पेड़ गिर गया। ऐसे में लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। बिजली गुल रहने से लोगों ने मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन शुक्रवार को यूपीसीएल की टीम ने पेड़ हटाकर लाइन ठीक की। 20 घंटे बाद सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों को राहत मिली।
पमतोड़ी के जंगल में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से थल सहित आसपास के 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी को इससे दिक्कत झेलनी पड़ी। मोबाइल चार्ज नहीं हो सके और लोग हैलो-हाय को भी तरस गए।
15 घंटे बाद यूपीसीएल ने बेड़ीनाग से थल सब स्टेशन को जोड़ा गया तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लॉपिंग, चौपिंग कर बिजली लाइन की जद में आ रहे पेड़ों और टहनियों को हटाने के बाद आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने पर क्षेत्र के लोगों में यूपीसीएल के खिलाफ नाराजगी है।