{"_id":"6665e6b586399e7f9b0ec739","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114217-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मानसूनकाल में सड़कें बंद न हों, तैयारी में जुटे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मानसूनकाल में सड़कें बंद न हों, तैयारी में जुटे विभाग
Sun, 09 Jun 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। प्री मानसून बारिश से बंद सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिली है। मानसूनकाल में ऐसी समस्या से निपटने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने मशीनों की तैनाती को लेकर निविदा जारी कर दी है।
इस साल प्री मानसून बारिश से डीडीहाट और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन सड़कें बंद हो गई थीं। इन सड़कों पर आया मलबा हटा दिया गया है। 15 से 20 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। पिछले साल डीडीहाट- हुनेरा, कुणिया, सीणी- चामा और डीडीहाट- रानीखेत को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई थी। इन सड़कों को खोलने को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं होने से पिछले साल छह माह तक यातायात बाधित रहा था। वहीं कई आंतरिक सड़कें भी दो से तीन माह तक मूसलाधार बारिश के चलते बंद रही थीं। इससे सबक लेते हुए लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने करीब 50 सड़कों को बरसात में खोलने के लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती सड़कों पर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागों ने मशीनों को तीन से चार माह तक किराये में लेने की निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं। लोनिवि के ईई मनदीप राणा ने बताया कि मानसून को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। यदि कोई सड़क बंद होती है तो जेसीबी से मलबा हटाकर शीघ्र यातायात सुचारु किया जाएगा।