फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: अस्पताल में वाहन खड़े, सड़क पर उतर रहे मरीज

Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार माह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। टीम एक कोशिश के सदस्यों ने इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भूपेश पंत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पांच लाख रुपये तक का इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में होगा। उन्होंने आयुष्मान मित्र की नियुक्ति करने की मांग उठाई। कहा कि पिछले मार्च में डिजिटल एक्स-रे मशीन लग गई थी लेकिन सीआर, डीआर सिस्टम न होने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। डॉ. कार्की ने उन्हें बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पत्राचार किया गया है। मार्च से कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में चारु दीपक बोरा, प्यारेलाल साह, भगवती पंत, सुरेंद्र बिष्ट, गजेंद्र रावल, गिरीश पंत शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वाहन पार्क, सड़क पर उतर रहे हैं मरीज
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और अनदेखी से मरीजों की जान आफत में फंस रही है। अस्पताल परिसर में वाहन पार्क होने से एंबुलेंस प्रवेश नहीं कर पा रही है। ऐसे में तीमारदारों के लिए मरीजों को सड़क पर उतारकर स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बन गया है। दिल और अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की ऐसे में जान आफत में फंस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी क्षेत्र के 72 वर्षीय एक बुजुर्ग का शुगर लेवल कम होने से वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अपने निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिसर में वाहन पार्क होने से उनका वाहन प्रवेश नहीं कर सका और उनकी जान आफत में फंस गई। परिजन स्ट्रेचर लेकर सड़क पर पहुंचे और इसके सहारे उन्हें अस्पताल के भीतर पहुंचाया। तब जाकर उन्हें उपचार मिल सका।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि हार्ट अटैक से जूझ रहे मरीज की जान बचाने के लिए उसका तुरंत उपचार जरूरी है। पैदल चलना भी उसके लिए खतरा है। ऐसे में एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन वाहनों के अस्पताल परिसर में न पहुंचने ऐसे गंभीर मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनी है अलग से पार्किंग
अधिकारियों के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के वाहन ब्लड बैंक के पास पार्क करने की व्यवस्था है। इसके बाद भी वे अस्पताल परिसर में ही वाहन पार्क कर रहे हैं जो मरीजों के लिए आफत खड़ी कर रहे हैं। अब अधिकारी अस्पताल परिसर से वाहन हटाने की बात कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सिर्फ एंबुलेंस का प्रवेश होगा। स्वास्थ्य कर्मियों के वाहन पार्क करने की व्यवस्था ब्लड बैंक के पास की गई है। सुरक्षा गार्ड को अस्पताल परिसर में वाहन प्रवेश न कराने के निर्देश दिए हैं। निश्चित तौर पर मरीजों का सड़क पर उतरना गंभीर है। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed