फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: 23 दिन बाद बरेली, दिल्ली, देहरादून के लिए यात्रियों को मिली रोडवेज बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। आखिरकार 23 दिन बाद टनकपुर रूट से बरेली, देहरादून और दिल्ली के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। इससे यात्रियों के साथ ही निगम को राहत मिली है। पहले दिन बरेली, दिल्ली और देहरादून के लिए छह बसें रवाना हुईं। टनकपुर रूट से यात्रा करने के लिए बसों में काफी संख्या में यात्री रहे।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क बंद होने से बीते 10 सितंबर को इस रूट पर बसों का संचालन ठप हो गया था। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 44 से अधिक बसों के पहिए पूरी तरह थम गए थे। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रहने से यात्रियों को दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए बस पकड़ने के लिए टैक्सी से टनकपुर पहुंचना पड़ रहा था। पिथौरागढ़ से 23 दिन बाद बरेली, दिल्ली और देहरादून के लिए वाया टनकपुर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ डिपो से इन रूटों पर छह बसों का संचालन हुआ। बरेली, देहरादून और दिल्ली तक सफर करने के लिए बसों में काफी संख्या में यात्री उमड़े। सीट की किल्लत हुई। कई यात्रियों को सीट मिली तो कई यात्रियों को फिर से टैक्सी में सफर करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

43 सीटर बसों का संचालन शुरू होने से राहत
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क बंद होने से निगम ने वाया अल्मोड़ा बसों का संचालन किया। अल्मोड़ा सड़क संकरी होने से पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 43 सीटर 44 बसों के पहिए पूरी तरह थमे रहे। बृहस्पतिवार से टनकपुर रूट पर 43 सीटर बसों का संचालन भी शुरू हुआ है। इससे निगम के साथ यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर रूट से बरेली, दिल्ली और देहरादून तक बसों का संचालन शुरू हुआ है। 43 सीटर बसें भी संचालित हुई हैं। निश्चित तौर पर इससे निगम और यात्रियों को राहत मिलेगी।
रमेश प्रसाद, स्टेशन इंचार्ज, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed