फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face problems.

Pithoragarh News: निर्माण कार्य रोकने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 26 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत पपदेव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के शिव मंदिर में सिविल भूमि पर बिना अनुमति के कारागार विभाग निर्माण कर रहा है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सिविल भूमि पर बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण के कारण चारागाह के साथ ग्रामीणों के लिए पेयजल की समस्या पैदा हो जाएगी। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द निर्माण कार्य रोकने की मांग की। प्रदर्शन में राजेश कुमार, उमेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, निक्की वर्मा, नवीन चौधरी, प्रकाश लाल वर्मा, ललित वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed