{"_id":"6585c62422eba272f50515b9","slug":"people-face-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8331-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खुले में बिछा दी पेयजल लाइन, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खुले में बिछा दी पेयजल लाइन, लोग हो रहे परेशान
Fri, 22 Dec 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के खुले रास्ते में पेयजल लाइन बिछाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। कई लोग इन पैदल रास्तों में गिरकर घायल हो गए हैं। लोगों ने नगर पालिका और जल संस्थान से रास्तों से पेयजल लाइन हटाने की मांग की है।
शुक्रवार को नगर के रास्तों में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन की पड़ताल की गई। इस अवसर पर सभी रास्तों में पानी के पाइप खुले में मिले। केएमओयू स्टेशन से टकाना खेत से कमल बरात घर जाने वाले रास्ते में पाइप ही पाइप बिछाए गए थे। जीआईसी, खड़कोट, पियाना, सरस्वती विहार कालोनी, जगदंबा कालोनी, चिमस्यानौला, लिंठ्यूड़ा मार्ग आदि स्थानों पर अधिकतर पाइप लाइन रास्तों के ऊपर से गुजर रही हैं। लोगों ने बताया कि पैदल रास्तों में बिछाए गए नल परेशानी का कारण बनने लगे हैं। आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कुछ स्थानों पर नलों के जाल बिछ जाने से मार्ग बेहद संकरे रह गए हैं। खड़कोट जाने वाले रास्ते में भी यही समस्या है।
इतना ही नहीं कई स्थानों पर बरसाती पानी की निकास नालियों के भीतर भी नलों का जाल नजर आया। इसके बावजूद पाइपलाइन को व्यवस्थित करने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कई स्थानों पर पेयजल लाइन टूटने के कारण लीकेज हो रहा है। इससे दूषित जल सीधे लोगों के घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने नालियों और रास्तों में बिछाई गई पाइप लाइन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
रास्तों में जिन स्थानों पर पेयजल लाइन बिछाई गई है, उन्हें हटाने के लिए लोगों को निर्देश दिए गए हैं। अगर पाइप लाइन नहीं हटाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।
जो रास्तों में पेयजल लाइन बिछाई गई हैं, वह जल संस्थान की नहीं हैं बल्कि लोगों की व्यक्तिगत हैं। जिन स्थानों पर नालियों में पेयजल योजना है उसे हटाया जाएगा।
सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।