{"_id":"651315fecfbffde8f50c8935","slug":"people-face-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5059-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो माह से सड़क बंद, बीमार महिला को डोली से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो माह से सड़क बंद, बीमार महिला को डोली से पहुंचाया अस्पताल
Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के दुर्गम गांव तोमिक को जोड़ने वाली झापुली- तोमिक- गैला सड़क दो माह बाद भी नहीं खुल पाई है। ग्रामीणों ने गांव की एक बीमार महिला को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया।
तोमिक गांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी भगत सिंह को पेट दर्द की शिकायत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें डोली के सहारे आठ किमी पैदल चलकर तोमिक से झापुली पहुंचाया। यहां से महिला को सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। डीडीहाट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू का कहना है कि तोमिक को जोड़ने वाली सड़क बारिश के दौरान मलबा आने से पिछले दो माह से बंद है। सड़क खोलने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद सड़क को नहीं खोला जा रहा है। उन्होंने जल्द सड़क को नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि के एसई एबी कांडपाल ने कहा कि अधिकारियों को सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं।