फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face problems.

Pithoragarh News: बिजली, पानी की समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा

Sat, 10 Feb 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
लोहाघाट क्षेत्र के ग्रामीण दूषित पेयजल की सप्लाई और बिजली के झूलते तारों की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र की लिफ्ट पेयजल योजना से दूसरे दिन लोगों को पानी मिल रहा है। लेकिन यह मटमैला और दूषित होने से पीने योग्य नहीं हैं। क्षेत्रवासी कई बार साफ पानी की सप्लाई करने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नगर में खतरा बने बिजली के झूलते तारों को हटाने के लिए क्षेत्रवासी कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। शुक्रवार को समस्या से आजिज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

- खतरा बने झूलते तारों को हटाने के लिए किया प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के चौक बाजार में खतरा बने झूलते तारों को सही करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चौक बाजार में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र राय के नेतृत्व में व्यापारियों और लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सड़क के बीचोंबीच दूरसंचार विभाग के तारों का जाल लटक रहा है, इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तारों के जाल के कारण कई बार सामान लाने और ले जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दूरसंचार विभाग के अभियंता संजीव कनौजिया ने कहा कि जल्द इसका निदान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश साह, अनिल राय, हेमंत पुनेठा, बबलू वर्मा, शंकर नाथ, नकुल साह, महेश जोशी, ललित साह, संजय राय, महेश बोहरा, अमित शर्मा, राकेश मेहता, नरेश, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुई पऊ में हैंडपंप से आ रहा है दूषित पानी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम सभा सुई पऊ के छमनियां तोक में हैंडपंप से लाल पानी आने से लोगों को साफ पीने का पानी नही मिल रहा है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द हैंडपंप ठीक करने की मांग उठाई।


संजय चतुर्वेदी, तनुज चतुर्वेदी, विवेक कुमार, गोविंद सिंह, सतीश कुमार आदि ने बताया कि बीते तीन दिनों से छमनियां तोक में लगे हैंडपंप से लाल पानी (दूषित पानी) आ रहा है। गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र के 18 परिवारों के अलावा पाॅलीटेक्निक के किराए में रहने वाले छात्र-छात्राओं और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुंई लिफ्ट योजना से दूसरे दिन लाल रंग का पानी आ रहा है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द विभाग ने हैंडपंप ठीक नहीं किया तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जल्द शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed