फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People demonstrated about poor communication service

गणाईगंगोली में बदहाल संचार को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated about poor communication service
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली में बदहाल संचार सेवा को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह से संचार सेवा बदहाल है। जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहा समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को राजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने बाजार में एकत्र होकर संचार कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि संचार कंपनियां उपभोक्ताओं से फोर जी के पैसे ले रही हैं, लेकिन सेवा टू जी की दे रहीं हैं। जिस कारण लोगों को ऑनलाइन काम करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉल करने पर आवाज साफ नहीं सुनाई देती है। तो कभी बात करते-करते ही कॉल कट जाती है। संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि संचार कंपनियां सिर्फ जनता की जेब काट रही हैं। प्रदर्शन में राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, गिरीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, दीनदयाल उपाध्याय, रमेश नियोलिया, दीपू बोरा, गोविंद बोरा, राजेश कुमार, गम्मू बोरा, महेश बोरा, किशन बोरा, किशन राम, गोविंद पंत, संजय डसीला, श्याम सिंह, भरत सिंह बोरा, भास्कर चंद्र आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed