फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People crossing the river with the help of logs

लट्ठों के सहारे नदी पार कर रहे लोग

Wed, 13 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 13 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
People crossing the river with the help of logs
लट्ठों के सहारे नदी पार करती एक बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

पातो से रालम गांव जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लिंगुरानी के पास नदी पर आवागमन के लिए बने लकड़ी के पुल की सारी लकड़ियां बह गई हैं और लोगों को लट्ठों के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है, यदि इन लट्ठों में किसी का बैलेंस बिगड़ गया तो वह सीधे नदी में गिरेगा।

विज्ञापन


चार मई 2014 को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हेलीकॉप्टर से पातो गांव का दौरा किया था। पातो गांव के लोग रालम गांव में ग्रीष्मकालीन प्रवास पर जाते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या सुनने के बाद लीलम से पातो तक सड़क बनाने, पातो से रालम तक पैदल मार्ग का निर्माण करने और हर नदी पर पक्के पैदल पुल बनाने की घोषणा की थी। पातो गांव के समाजसेवी हरीश दरियाल के नेतृत्व में बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने एसडीएम को सारी स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लिंगुरानी के पास गोरी नदी के ऊपर लट्ठों के सहारे आरपार कर रहे लोगों की विवशता का जिक्र करते हुए कहा कि यह कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


दरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को दो साल पूरे हो गए हैं, लेकिन गांव के लोगों की समस्या हल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लिंगुरानी पर बना पुल जून 2013 की आपदा के समय बह गया था। उसकी जगह अस्थायी व्यवस्था में लकड़ी का पुल बनाया गया। इस पुल की लकड़ियां सड़ गई हैं। सिर्फ लट्ठे बचे हैं। यही लट्ठे लोगों के आवागमन का साधन हैं। ज्ञापन देने वालों में मनोहर दरियाल, हरीश ढकरियाल, नरेंद्र दरियाल, प्रेम राम, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही रालम जाने वाले रास्ते पर लकड़ी के पुल की मरम्मत की जाएगी और पक्के पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed