{"_id":"5fa2eac58ebc3ea96563822c","slug":"people-coming-to-india-illegally-from-nepal-with-the-help-of-tube-at-night-pithoragarh-news-hld402981867","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को ट्यूब के सहारे अवैध रूप से भारत आ रहे नेपाल से लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को ट्यूब के सहारे अवैध रूप से भारत आ रहे नेपाल से लोग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल के बंद होने से नेपाल से लोग अवैध तरीके से भारत में कर रहे हैं प्रवेश रात में लोग टायर ट्यूब पर बैठकर काली नदी में आवागमन कर रहे हैं। सीमांत के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से आवाजाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पांच प्रमुख पुल हैं। लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक यह पुल बंद हैं। इन पुलों को केवल विशेष हालातों में कुछ समय के लिए खोला जा रहा है। बारिश में काली नदी के उफान पर होने से नदी से आवाजाही संभव नहीं होती है। बारिश समाप्त होते ही काली नदी का जलस्तर कम हो जाता है। ऐसे में टायर ट्यूब के जरिये अवैध रूप से आवागमन बढ़ जाता है। ट्यूब से सामान की तस्करी के मामले भी हर साल पकड़ में आते हैं। द्वालीसेरा के ग्राम प्रधान प्रेम राम ने बताया कि नेपाल के बांकू गांव के समीप से रात में लगातार लोग भारत आ रहे हैं। सोमवार रात करीब 20 से अधिक लोगों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया। रात में काली नदी से अवैध रूप से नेपाल से लोगों की आवाजाही के कारण सीमांत के लोग डरे हुए हैं। द्वालीसेरा के ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्यूब से तस्करी की भी आशंका जताई है।
काली नदी से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने पर अवैध रूप से आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीमांत क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। - प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी पिथौरागढ़।