फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People arrived at the public grievance meeting with 133 applications; the DM issued instructions for their timely resolution

Pithoragarh News: जनता मिलन में 133 आवेदन लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने समय पर निस्तारण के दिए निर्देश

Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
People arrived at the public grievance meeting with 133 applications; the DM issued instructions for their timely resolution
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन में 133 लोग आवेदन लेकर पहुंचे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकांश लोग सोलर लाइट, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़, प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षा दीवार, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन, सड़क और पेयजल से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम ने लोगों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम ढकना निवासी होशियार सिंह को समाज कल्याण विभाग की ओर से मौके पर ही छड़ी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

डीएम ने उनकी समस्या सुनने के बाद एसडीएम लोहाघाट को मुख्यमंत्री राहत कोष से नियमानुसार आवश्यक सहायता दिलाने और सीएमओ को उपचार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत सल्ली की संगीता रावत ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, ढकना के जोगाराम ने तारबाड़, डूंगरासेठी की सुनीता मेहता ने सोलर लाइट और बिसौन बाजरीकोट के नरेंद्र सिंह बोहरा ने सोलर लाइट और तारबाड़ की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ला बापरु के पुष्कर सिंह बिष्ट ने जन्मतिथि में सुधार से संबंधित प्रकरण रखा। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का परीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बीसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed