फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People are troubled by the nuisance of monkeys in Bedi Nag.

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में बंदरों के उत्पात से परेशान हैं लोग

Tue, 25 Nov 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the nuisance of monkeys in Bedi Nag.
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर लोगों के घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में फल, सब्जी एवं फसल को तबाह कर रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय राजन सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में बंदरों की संख्या में रोज अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। भोजन की तलाश में बंदर लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं। लोगों को लाठी, डंडा, गुलेल से खुद की रक्षा करनी पड़ रही है। भट्टी गांव, जवाहर चौक, जमुना नगर, नया बाजार, डिग्री कॉलेज रोड में दिनभर बंदरों की टोली उत्पात मचा रही है। स्कूली बच्चों में भी बंदरों का खौफ बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed