फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People are coming forward to help the poor

गरीब व असहाय लोगों की मदद को आगे आया राजकीय शिक्षक संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
People are coming forward to help the poor
खाद्यान्न वितरण करते शिक्षक और भाजपा नेता महेंद्र लुंठी। - फोटो : PITHORAGARH
गरीब और असहाय लोगों की मदद को राजकीय शिक्षक संघ आगे आ गया है। वो घर-घर जाकर लोगों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला के समाचार पत्र वितरकों को राशन बांटा। भाजपा नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने खाद्यान्न सामग्री वितरित की। राजकीय शिक्षक संघ 28 मार्च से जिला मुख्यालय के आसपास गरीब व असहाय लोगों को खाना पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा गौड़ीहाट, वड्डा धनौड़ा माजिरकांडा चंडाक आदि क्षेत्रों में फंसे नेपाली मजदूरों तक क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक की सूची के अनुसार राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। इस कार्य के लिए शिक्षकों ने अभी तक 5 लाख बाइस हजार रुपये भी जमा कर चुके हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह रावल, नीरज जोशी, गंगा पंत, भूपाल चुफाल, गौरव पंत, मोहित बिष्ट, मनोज पांडे, राजेंद्र खाती, भरत शर्मा, संजय जोशी, जीवन जोशी, हीरा सिंह शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीडीहाट में लॉकडाउन के बाद बिहार, नेपाल, यूपी के 150 से अधिक फंसे मजदूरों के लिए यूथ सोसाइटी का रोटी बैंक मददगार साबित हो रहा है। रोटी बैंक इन सभी मजदूरों को घर घर जाकर दो समय का खाना उपलब्ध करा रहा है। यूथ सोसायटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि रोटी बैंक के कार्य को देखते हुए मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर अमित मिश्रा ने आर्थिक मदद कर सहयोग प्रदान किया। नगर के कई सरकारी विभाग, कर्मचारी, व्यापारी, आईटीबीपी सहित दर्जनों समाजसेवी रोटी बैंक को राशन व आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सैनिटाइजर बांट रहे हैं किशन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजर और मास्क बांटने में जुटी हैं। भंडारी ने अब तक 25 हजार लोगों को मास्क, आठ हजार लोगों को सैनिटाइजर और दो हजार से अधिक लोगों को राशन बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से कनालीछीना और डीडीहाट क्षेत्र की जनता को बचाने के लिए भंडारी सबसे पहले आगे आए। उनकी टीम ने शुरू में मास्क और सैनिटाइजर बांटने का काम शुरू किया। बाद में टिप्पर में 12 हजार लीटर का टैंक रख कई दिनों तक रसायन से कस्बों में छिड़काव किया गया। उनकी टीम के प्रह्लाद चुफाल, लवि कफलिया, रवि बोरा ने बताया कि पिछले दो दिन में घिमाली, चुपड़ाखेत, घटगाड़, रानीखेत, चमाली, मालाझूला, तुरगोली, लालघाटी, पमतोली, लामाघर में ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते हुए लोगों को वायरस के प्रति जागरूक किया। संवाद
नाबी के ग्रामीणों ने राहत कोष में 35 हजार रुपये दिए
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के नाबी गांव के लोगों ने आपस में सहयोग कर 30 हजार रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री केयर्स और मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। नाबी गांव के मुख्य संरक्षक अशोक नबियाल, प्रधान सनम नबियाल, उप प्रधान जनक नबियाल की पहल पर 30 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की।

शुक्रवार को उन्होंने उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को प्रधानमंत्री केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 15-15 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। इसी दौरान गांव के विक्रम नबियाल ने भी 505 रुपये की राशि सहयोग के लिए दी। इससे पूर्व प्रधान और युवक मंगल दल अध्यक्ष मदन नबियाल ने गांव के सौ लोगों को मास्क और 45 मजदूरों को राशन बांटा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, देव सिंह नबियाल, हीरा सिंह, लविंदर सिंह मौजूद रहे।

धारचूला में एसडीएम को धनराशि सौपते नाभी गांव के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी

धारचूला में एसडीएम को धनराशि सौपते नाभी गांव के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed