फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People angry due to BSNL mobile tower not starting

Pithoragarh News: बीएसएनएल मोबाइल टावर शुरू नहीं होने से लोगों में गुस्सा

Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
People angry due to BSNL mobile tower not starting
झूलाघाट के गेठीगाड़ा गांव में लगा मोबाइल टावर। स्रोत: ग्रामीण
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। गेठीगाड़ा के ग्रामीणों ने बीएसएनएल टावर को जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से मोबाइल टावर को शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र का गांव गेठीगाड़ा में संचार सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं। लोग मजबूरी में नेपाल की संचार कंपनियों के सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य का कहना है कि गेठीगाड़ा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन बीएसएनएल टावर को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन विभाग अभी तक टावर को शुरू नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल से शीघ्र मोबाइल टावर को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
गेठीगाड़ा में बीएसएनएल टावर का निर्माण पूरा होने पर शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत सप्लाई के लिए स्टीमेट बनाकर यूपीसीएल को भेजा जाएगा। - मोहम्मद खालिद, एसडीई दूर संचार विभाग पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गेठीगाड़ा गांव में लग रहे बीएसएनएल के टावर तक बिजली पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने आवेदन नहीं किया है। आवेदन मिलने के बाद बिजली पहुंचाने की कार्यवाही की जाएगी। - हरीश बोहरा, कनिष्ठ अभियंता, यूपीसीएल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed