फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pensionor For Atal Ayushman

अटल आयुष्मान योजना में पारिवारिक पेंशन से हो रही कटौती से पेंशनरों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pensionor For Atal Ayushman
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते राजकीय पेंशनर्स। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अटल आयुष्मान योजना (एएवाई) के लिए पारिवारिक पेंशन से हो रही कटौती से पेंशनरों में आक्रोश है। इससे नाराज पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ जोशी के नेतृत्व में 20 से अधिक पेंशनर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इसके बाद वह अधिसूचित धरना स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने कहा कि एएवाई के तहत जारी शासनादेश में पेंशनरों की पारिवारिक पेंशन से भारी कटौती की जा रही है। उन्होंने इस कटौती को शीघ्र बंद करने की मांग की। उन्होंने अन्य नागरिकों के समान पेंशनरों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और पांच लाख रुपये तक के इलाज का गोल्डन कार्ड देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो पेंशनर असीमित रुपये का उपचार कराना चाहते हैं, उनकी सहमति लेकर विशेष कार्ड बनाए जाएं और उन्हीं की पेंशन से कटौती की जाए। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की योजना के तहत जो कार्ड दिए गए हैं उनको दिल्ली या नोएडा के मेट्रो अस्पताल में लागू नहीं किया गया है। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने प्रदेशभर में मंत्री, विधायकों के घेराव की भी चेतावनी दी। इस दौरान जिला सचिव डीएस भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयानंद भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed