{"_id":"9feab0a9efc0d3bf1b7aaad401dc5396","slug":"pau-twelve-to-be-drinking-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी के पियक्कड़ों की होगी पौ-बारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी के पियक्कड़ों की होगी पौ-बारह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अक्सर लोग जनहित की मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हैं, ज्ञापन दिए जाते हैं। पर सरकारी महकमे इन मांगों पर जल्द गौर फरमा ले, ऐसा कभी-कभार ही होता होगा। पर शराब की दुकान खुलने की मांग पर प्रशासन ‘गंभीर’ है। पियक्कड़ों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अफसरों ने पाटी में एक और शराब की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव आबकारी आयुक्त को भेजा है। काश यह तत्परता बालिकाओं के लिए अलग कालेज खोलने और सुरक्षा के थाना बनाने भी होती, जिसकी मांग करते-करते लोगों के गले तक सूख गए हैं। पर गला तर करने वालों की प्रशासन ने जल्द सुन ली है।
जिले में 6 विदेशी और 9 देशी शराब की दुकानें हैं। इन दुकानों से करीब 30 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं प्रशासन ने लोगों की मांग पर पाटी तहसील में मौजूदा एक दुकान को बढ़ाकर दो करने का प्रस्ताव भेजा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पाटी की 11 लाख रुपए अधिभार वाली दुकान को देवीधुरा शिफ्ट करने के अलावा पाटी में 1 लाख रुपए अधिभार वाली दुकान खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यालय से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर पहली अप्रैल से पाटी तहसील में दूसरी दुकान खोली जाएगी। बताया जाता है कि शराब की दुकान खोलने की मांग देवीधुरा मेले की तैयारी को लेकर हुई मीटिंग में लोगों ने प्रशासन से की थी।
विज्ञापन