फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patwari accused of demanding a 'convenience fee' to prepare a report; protest held

Pithoragarh News: पटवारी पर रिपोर्ट बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patwari accused of demanding a 'convenience fee' to prepare a report; protest held
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सिरतोला के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने क्षेत्र के पटवारी पर नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं पटवारी ने ग्रामीणों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कंचन गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा से उनकी फसलों, मकानों और गोशालाओं को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक बार-बार जाने पर भी रिपोर्ट तैयार नहीं कर रहे हैं। सभी आवश्यक दस्तावेज देने के बाद भी उनसे सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसीलदार दमन शेखर राणा को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रिपोर्ट न बनने पर वे धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में उप प्रधान बिशन सिंह, एड. भरत गोस्वामी, गगन धामी, जगदीश राम, यश राणा, हीरा सिंह, हीरा देवी, हेमा, जमुना, लक्ष्मी, संतोषी, इंद्रा और कमला देवी आदि शामिल रहे।
---------
नियमों के तहत रिपोर्ट बनाई जा रही है। सुविधा शुल्क मांगने के आरोप निराधार हैं। हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। -दीपक सैलोनी, राजस्व उपनिरीक्षक, सिरतोला

----------
संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन पर लगे आरोपों की जांच भी होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। -दमन शेखर राणा, तहसीलदार, बंगापानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article