फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Passengers spent the night in minus 2 degrees in Kalamuni

यात्रियों ने माइनस 2 डिग्री में कालामुनि में खिचड़ी खाकर गुजारी रात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers spent the night in minus 2 degrees in Kalamuni
थल-मुनस्यारी रोड में बर्फ में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल-मुनस्यारी मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप है। थल से मुनस्यारी की ओर जा रहे करीब 11 वाहन शुक्रवार रात कालामुनि में फंस गए।
विज्ञापन

इन वाहनों को निकालने के लिए पहुंची जेसीबी की हेडलाइट खराब होने से इन्हें नहीं निकाला जा सका। यात्रियों को माइनस दो डिग्री तापमान में कालामुनि में एक मंदिर में खिचड़ी खाकर रात गुजारनी पड़ी। लगभग 16 यात्री जान जोखिम में डालकर शुक्रवार की रात को ही 14 किमी पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि कालामुनि में अब भी 12 लोग फंसे हुए हैं।
शुक्रवार को मुनस्यारी के कालामुनि क्षेत्र में दिन भर हिमपात हुआ। हिमपात के कारण शाम के समय मुनस्यारी की ओर जा रहीं दो सूमो, एक मैक्स, चार बोलेरो, दो कारें और दो ट्वेरा मार्ग में फंस गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी कुछ वाहन चालक खतरा उठाकर वाहनों को मुनस्यारी की ओर ले गए। बर्फ के जम जाने से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। पिथौरागढ़ नगर में शुक्रवार देर रात तक मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा। शनिवार सुबह धूप निकलने से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed