{"_id":"5fca72258ebc3ecfbd5bce48","slug":"parking-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4062164138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग सुविधा शुरू होने के बाद भी नहीं सुधरी शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग सुविधा शुरू होने के बाद भी नहीं सुधरी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
लाशघर रोड में खड़े सैकड़ों दुपहिया वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने के बाद भी यातायात व्यवस्था नहीं सुधर सकी। सड़कों पर शादी के सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रह है। लोगों को कई जगह जाम में फंसना पड़ रहा है। धारचूला रोड, लाशघर रोड, बैंक रोड, आरएफसी रोड, लिंक रोड, टकाना रोड पर सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति लगातार बन रही है।
नगर में बहुमंजिली पार्किंग शुरू हो गई है। इसमें अन्य वाहनों के साथ-साथ टैक्सियों को पार्क किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने घुपोड़ सहित टैक्सी वाहनों के लिए कई रूटों पर पार्किंग स्थल तय किए हैं। अस्पताल के सामने लंबे समय से खाली पार्किंग में भी वाहनों को पार्क किया जाने लगा है। जिला मुख्यालय में पार्किंग शुरू होने के बाद भी सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं सुधरी है। पार्किंग शुरू होने के बाद भी अधिकतर लोग सड़कों में वाहन खड़े कर रहे हैं। केएमओयू स्टेशन पर भी कभी जाम की स्थिति बन जाती है। सुबह से रात तक सड़कों पर जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम खुलवाने के लिए कभी-कभी पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है। नगर के बीचोंबीच ही कई बार लंबा जाम लग रहा है। बैंक रोड पर आए दिन जिला अस्पताल को जा रही एंबुलेंस फंस जाती हैं। लाशघर रोड पर इतने संख्या में दोपहिया वाहन खड़े होते हैं कि गांधी चौक और अस्पताल जाने वाले लोगों को निकलने के लिए रास्ता ढूंढना पड़ता है। खासकर बीमार और बुजुर्गों को यहां पर सबसे अधिक परेशानी होती है।
जिस पार्किंग व्यवस्था को लागू किया गया है, लोगों को उसी के अनुसार वाहन पार्क करने चाहिए। जो लोग पार्किंग व्यवस्था में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मोहन चंद्र भट्ट, बार संघ अध्यक्ष।
लाशघर रोड में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन एक बार की कार्रवाई के बाद मामला शांत हो जाता है। वहां पर पालिका पार्किंग लाइन बनाए। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरती तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
-शमशेर महर, व्यापार संघ अध्यक्ष।
नगर में जाम से निपटने के लिए यातायात टीम मुस्तैद है। जिन स्थानों पर लोग गलत ढंग से वाहन पार्क करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लाशघर रोड पर पालिका को पार्किंग लाइन डालनी चाहिए।
-दरबान सिंह मेहता, यातायात प्रभारी।