फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panic grips GB village after leopard attack, demands for cage

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले के बाद जीबी गांव में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग

Wed, 21 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Panic grips GB village after leopard attack, demands for cage
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक सातशिलिंग क्षेत्र के जीबी गांव में बच्चे पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने डीएफओ को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चे पर हमले के बाद तेंदुआ और हिंसक हो सकता है। ऐसे में भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वे अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की शाम 6:30 बजे दुकान से घर लौट रहे नेपाली मूल के 10 वर्षीय बच्चे प्रकाश बिष्ट पर घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पीछे दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़ कर भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे के सिर, मुंह में काफी जख्म हुए हैं। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और वन विभाग के रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंच घायल का हालचाल जाना।
विज्ञापन

रेंजर जोशी ने इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बताया कि टीम ने रात को घटनास्थल के आसपास गश्त की। मामले में बुधवार को जीबी मयगूंठ के प्रधान सूरज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण प्रभागीय वनाधिकारी से मिले और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद तेंदुआ हिंसक होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र चंद, चितरंजन चंद, कमल सिंह, मनोज चंद, आयुष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वन विभाग की टीम ने की गश्त
प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को भी जीबी गांव में गश्त की। रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि जीबी गांव के साथ ही आसपास के जंगल में भी गश्त अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और रात को घरों से बाहर नहीं निकलने का अनुरोध किया है। टीम में वन दारोगा कैलाश ग्वासीकोटी, किरन नगरकोटी, बीना देउपा, गणेश चिराल, मनोज पिलख्वाल, महेंद्र कार्की, मनोज ज्याला, प्रकाश जोशी, गिरीश जोशी शामिल रहे।

बाक्स
सीमांत में लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमले
सीमांत जिले में एक बार फिर से तेंदुए की धमक बढ़ने से लोग दहशत में हैं। चंडाक रोड पर सुबह-शाम सैर पर जाने वाले लोगों की आवाजाही भी थम गई है। तेंदुए के हमले में वर्ष 2021 से अब तक आठ लोगों की जान चले गई है। साथ ही वन्य जीवों के हमले में 298 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed