फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panchaculi firefighters sent to the team

पंचाचूली की आग बुझाने को टीम भेजी

Thu, 15 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 15 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Panchaculi firefighters sent to the team
पंचाचूली की तलहटी में लगी आग से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

पंचाचूली की तलहटी, साईभाट और पातो वन पंचायत में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम रवाना हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि यह आग शिकारियों ने लगाई होगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचाचूली की तलहटी पर लगी आग के बारे में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले लगी आग को एक बार बुझा दिया गया था, लेकिन फिर से आग लगने की सूचना पर टीम को मौके पर रवाना किया गया।

विज्ञापन


वन रेंजर लवराज सिंह पांगती ने बताया कि आग पर जल्दी काबू पा लिया जाएगा, लेकिन यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग लगाने में किनका हाथ है। यदि कोई शिकारी गिरोह इलाके में सक्रिय होगा तो उसे दबोचने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। यदि स्थानीय लोगों या किसी संस्था की लिप्तता इसमें पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पंचाचूली की तलहटी से बृहस्पतिवार को भी धुआं उठता दिखाई दिया। हर साल जाड़े के मौसम में इन इलाकों में इसी तरह आग लगाई जाती है। जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए आग लगाए जाने की आशंका काफी पहले से व्यक्त की जा रही है। अलबत्ता वन विभाग इस मामले में अब तक किसी को नहीं पकड़ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed