फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pan Masala Sample Fail Penalty

Pithoragarh News: पान मसाले का सैंपल फेल, कंपनी और विक्रेता पर जुर्माना

Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pan Masala Sample Fail Penalty
पिथौरागढ़। पान मसाले का नमूना फेल होने पर न्यायालय ने कंपनी और विक्रेता पर 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


एक अगस्त 2022 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित ओम किराना स्टोर का निरीक्षण किया था। संदेह के आधार पर उन्होंने एक पान मसाले का नमूना लेकर जांच के लिए रुद्रपुर भेजा था। जांच के दौरान पान मसाले का नमूना अधोमानक पाया गया।

इस पर विभाग ने ओम किराना स्टोर और निर्माता कंपनी मै. त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड पटपड़गंज दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने कंपनी पर 35,000 रुपये और थोक विक्रेता पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


तीन मांस विक्रेताओं पर रिपोर्ट दर्ज
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिनेमा लाइन और रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित तीन मांस विक्रेताओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। लल्ला मटन शॉप पर खुले में मांस बेचने और गंदगी करने, कुदरत अली मटन शॉप पर गंदगी एवं खाद्य पंजीकरण की शर्तों का पालन नहीं करने, झटका मीट सेंटर पर बिना स्लाटर हाउस में बकरा कटाए मांस बेचने और गंदगी करने का आरोप है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed