{"_id":"59a5a1864f1c1b5a738b456e","slug":"pakgass-crisis-in-pithoragarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में रसोईगैस का संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में रसोईगैस का संकट बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गैस एजेंसी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रसोईगैस का संकट बरकरार है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने धरना दिया। साथ ही इस अव्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार बताते हुए कहा गया कि हवाई दौरों में व्यस्त प्रदेश सरकार को बुनियादी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि जिले में रसोईगैस का बैकलॉग बढ़ रहा है। आम लोगों को गैस सिलेंडर पाने की चिंता सता रही है। कहा कि सरकार बहानेबाजी करने में माहिर है। गुजरात की बाढ़ से जिले में रसोईगैस का संकट पैदा होने का मतलब समझ नहीं आता। कांग्रेस जिला प्रवक्ता दीनू तिवारी ने कहा कि जो सरकार लोगों के चूल्हा जलाने का इंतजाम नहीं कर पा रही है उससे और क्या अपेक्षा की जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देव सिंह ने कहा कि यदि जल्दी गैस का बैकलॉग समाप्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की उषा देवी, सरिता कुमारी ने भी विचार रखे। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही रसोईगैस की सप्लाई सामान्य हो जाएगी और बैकलॉग समाप्त हो जाएगा। अब गाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। धरने पर जिला मंत्री नीतेश कुमार, नीरज जोशी, गजेंद्र वल्दिया, साहेब सिंह, राजेश शर्मा, कमल सूंठा, हीरा सिंह बिष्ट, मुस्तकीम, मोहम्मद आसिफ आदि बैठे।
विज्ञापन