फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Oxygen cylinders are not available for three days in Primary Health Center Transit

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में तीन दिन से नहीं हैं ऑक्सीजन सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders are not available for three days in Primary Health Center Transit
थल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में तीन दिन से ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं हैं। 600 गांव की आबादी वाले क्षेत्र में हर समय ऑक्सीजन उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। यहां ओपीडी में प्राथमिक उपचार के लिए काफी लोग आते हैं।
विज्ञापन

पीएचसी गोचर में पांखू, नाचनी, तेजम, मुवानी, क्वीटी, डोर, गिनी बैंड के मरीज भी प्राथमिक उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल के फार्मासिस्ट पीएन जोशी ने बताया अस्पताल में तीन छोटे सिलिंडर हैं जिन्हें रीफिलिंग के लिए तीन दिन पूर्व भेजा गया है जो अभी तक नहीं आए हैं। अठखेत ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्पा भैंसोड़ा ने कहा इतने बड़े क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलिंडर हर समय उपलब्ध होना चाहिए। वर्तमान में कोविड काल को देखते हुए ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त होने चाहिए।
विज्ञापन

वापस लौटे लोग
थल (पिथौरागढ़)। पर्ची में दर्ज तिथि के हिसाब से कई लोग बृहस्पतिवार को टीके की दूसरी डोज लगाने आए जिन्हें लौटा दिया गया। बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन के तहत अब दूसरा टीका 42 से 56 दिन के भीतर लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को 18 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इस समय अस्पताल में 10 ही वैक्सीन शेष बची हैं। शुक्रवार से टीकाकरण का काम प्रभावित हो सकता हैं। प्रधान पुष्पा भैंसोड़ा ने कहा कि सरकार को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed